भाजपा विधायक ने स्थापना दिवस मनाकर, गरीब लोगों को भोजन वितरित किया
भाजपा विधायक ने स्थापना दिवस मनाकर, गरीब लोगों को भोजन वितरित किया

 


हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा सीट से विधायक सुरेश राठौर ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का चालीसवाँ स्थापना दिवस मनाया।  इस दौरान  विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओ ने गरीब लोगों को भोजन वितरण भी किया। भाजपा पार्टी का गठन छह अप्रैल 1980 को हुआ था।  इसी क्रम में भाजपा विधायक ने हरिद्वार के बेरियर नंबर 6 पर भाजपा पार्टी की स्थापना दिवस की शुभकामनाये देते हुए  कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश कोरोना की बीमारी से लडकर जल्द बाहर निकलेगा और दुनिया मे अलग मिसाल कायम करेगा। उन्होंने कहा कि  पूरी दुनिया भारत को नमन करेगी।  उन्होंने कहा भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आदेश पर 5 करोड़ गरीब लोगों को भोजन कराने का लक्ष्य रखा था उसको पूरा करने के लिये पार्टी कार्यकर्ता जुट होकर कार्य कर रहे है।  इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता राकेश शर्मा ने कहा भारत देश पूरी तरह से कोरोना महामारी को लेकर सतर्क और जागरूक है।  जिसका एक उदहारण मोदी जी के आह्वान पर जनता ने 5 अप्रैल की रात को नो बजे भी दे दिया था  और जल्द इस बीमारी से देश को निजाद मिलेगी।  इस दौरान मुख्य रूप से हितेश चैहान, विवेक चैहान,वीरेंद्र बोरी,गौरव यादव, विशाल शर्मा,रोहित चैहान,आचार्य कृष्ण कुमार एस.एन.झा,आशुतोष पांडे,के के यादव,शत्रुघ्न पांडे,अरविंद शर्मा आदि शामिल रहे।